गोराबाजार स्थित ग्राउंड में ट्रॉयल क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। -स्रोत : आयोजक
रायबरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निर्देशन में रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) अंडर-19 जिला टीम के चयन की प्रक्रिया में जुटा है। जिला स्तरीय ट्रायल के बाद चुने गए 90 खिलाड़ियों की छह टीमें बनाई गई हैं, जिनके बीच चयन मैच (ट्रायल मैच) खेले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को हुए मुकाबले में टीम बी ने टीम ए पर शानदार जीत दर्ज की।
टीम बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए। आदित्य सिंह ने 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली। टीम ए की ओर से प्रिंस यादव और अनिमेश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ए की पूरी टीम महज 84 रनों पर सिमट गई, जिससे टीम बी ने यह मैच 73 रनों से जीत लिया।
संयोजक धनंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ट्रायल मैचों का अंतिम मुकाबला टीम ई और टीम एफ के बीच खेला जाएगा। आरडीसीए के निदेशक एवं यूपीसीए के मीडिया मैनेजर मो. फहीम ने बताया कि इन मैचों में खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर ही जिले की अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।