रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में सोमवार को शारदा सहायक नहर की पटरी पर एक शिक्षक की बाइक मिली। बाइक में मिले कागजात के आधार पर घर वालों को सूचना दी। परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। घर वालों ने नहर में कूदने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शारदा सहायक नहर पर बेहटा पुल के पास पटरी पर एक बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने बाइक की डिग्गी में तलाशी ली उसमें मोबाइल और पर्स मिला। जिससे पता चला कि बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के सम्राट नगर निवासी रोहित सिंह की है। सूचना पर परिवारीजन पहुंचे।
रोहित के चचेरे भाई बहादुर सिंह ने बताया कि रोहित सिंह (30) शिक्षक है। उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। शारदा सहायक नहर पर बाइक कहां से आई इसकी कोई जानकारी नहीं है। उसने नहर में कूदने की आशंका जताई है। एसओ रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि तलाश कराई जा रही है।