फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगा रहे शिक्षक को ट्रक ने रौंदा

Sun, 22 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शिक्षक की मौत पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर दौड़ लगाते समय एक शिक्षक को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसे भड़के लोगों ने चालक को पकड़े जाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मृतक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भाग गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। करीब आधा घंटे तक आवागमन ठप होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सलोन कोतवाली क्षेत्र के बगहा निवासी इंद्रपाल यादव (22) पुत्र जागेश्वर यादव क्षेत्र के भारत भारती इंटर कॉलेज पूरे जोधी में पढ़ाता था। हर रोज सुबह वह दौड़ लगाता था। रविवार सुबह वह रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर दौड़ लगाने गया था।
विज्ञापन


इस दौरान रायबरेली से प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इसकी सूचना मिलते ही कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने टोल प्लाजा नूरुद्दीनपुर के पास ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भाग गया। करीब आधा घंटे तक आवागमन ठप रहा।

दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही। कोतवाल का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाई जगतपाल, महिपाल और बहन राजकुमारी के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें