फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बच्चों के फेफड़ों को जकड़ रही टीबी

Sat, 15 Nov 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल ​स्थित छय रोग विभाग में बलगम की जांच करता कर्मचारी।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में क्षय रोग (टीबी) बच्चों के फेफड़े को जकड़ रहा है। जिले में वर्तमान समय में 2678 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 315 बच्चे शामिल हैं। फेफड़े के अलावा आंख, पेट, हड्डी, गुर्दे आदि अंग भी टीबी के चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन



अमूमन टीबी फेफड़े पर ज्यादा हमला करती है। जनवरी से अब तक टीबी के 7111 मरीज मिले हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता के कम होने के साथ ही परिवार के किसी सदस्य के टीबी के संक्रमित होने के कारण ही बच्चे चपेट में आ रहे हैं। वर्तमान समय में करीब 315 बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

बच्चों को क्षय रोग से संक्रमित लोगों से दूर रखा जाए तो उन्हें आसानी से संक्रमण से बचाया जा सकता है। दो सप्ताह या इससे अधिक समय तक खांसी, खांसी के साथ बलगम, सीने में दर्द, शाम को हल्का बुखार, वजन कम होना और भूख न लगना आदि लक्षण हो तो सीएचसी पहुंचकर जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन




लक्षण प्रतीत हो तो जांच जरूर कराएं
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि पेट की टीबी में जब तक मरीज को टीबी के बारे में पता चलता है, तब तक पेट में गांठ पड़ जाती है। हड्डी की टीबी में हड्डियों में घाव हो जाते हैं और इलाज के बाद भी आसानी से ठीक नहीं होते हैं। शरीर में जगह-जगह फोड़े-फुंसी होना भी हड्डी क्षय रोग के लक्षण हैं। अगर कोई मरीज पीठ दर्द या अन्य जोड़ों के दर्द से परेशान है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तुरंत टीबी जांच केंद्र पर जांच करवानी चाहिए।




बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना का कहना है कि क्षय रोग से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना जरूरी है। न्यूट्रिशन से भरपूर खासकर प्रोटीन युक्त चीजें खाएं। सोयाबीन, दालें, अंडा, हरी सब्जियों, फलों और पनीर का प्रयोग किया जाए। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता से टीबी के बैक्टीरिया के सक्रिय होने की आशंका रहती है। टीबी का बैक्टीरिया शरीर में होता है, लेकिन अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता से वह सक्रिय नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें