फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को लगेगा नए प्रधानों का पहला दरबार

Wed, 16 Dec 2015 12:01 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए डीएम सूर्यपाल गंगवार की ओर से 18 दिसंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 19 व 20 दिसंबर को ब्लॉकों में ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


जिले की 989 ग्राम पंचायतों में नए प्रधानों का चुनाव हो गया है। अब शपथ ग्रहण के साथ ही गांवों में विकास कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसके लिए डीएम की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। खंड विकास अधिकारियों के साथ ही तहसीलदारों को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

18 दिसंबर को डीएम की ओर से अधिसूचना जारी किए जाने के बाद 19 व 20 दिसंबर को ग्राम प्रधान व सदस्यों को ब्लॉक मुख्यालयों पर शपथ दिलाई जाएगी।

जिला पंचायतराज अधिकारी डॉ. संजय यादव ने बताया कि शपथ ग्रहण होने के बाद सभी ग्राम पंचायतों में 26 दिसंबर को पहली बैठक होगी, जिसमें ग्राम पंचायतों के विकास के लिए बनने वाली सभी छह समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 दिसंबर से ही ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत की पूरी जिम्मेदारी मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें