फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह से बचने को लें संतुलित आहार

Sat, 14 Nov 2015 11:05 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एनसीडी सेंटर में कैंप का शुभारंभ करते हुए एसीएमओ डॉ. एसके चक ने कहा कि जिले में लगातार ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


खानपान दुरुस्त न होने और शारीरिक सुस्ती के कारण ही ऐसा हो रहा है। रोजाना व्यायाम और खानपान को दुरुस्त करके इससे बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी व पीएचसी में ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की मुफ्त जांच होती है। 30 साल की उम्र से ऊपर के सभी लोग अस्पतालों में पहुंचकर जांच कराएं।

समय से जानकारी होने से इससे बचा जा सकता है। डॉ. चक और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन ने डायबिटीज की जांच कराकर कैंप का शुभारंभ किया।

डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. अजय गौतम, डॉ. जय सिंह, विभा पाल, मधु मिश्रा आदि मौजूद रहे। सीएचसी जगतपुर में डॉ. मनोज शुक्ला की अध्यक्षता में कैंप आयोजित करके रोगियों की जांच की गई।
विज्ञापन


सीएचसी हरचंदपुर में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जांच शिविर लगा। इसमें मरीजों का निशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया। डॉ. प्रदीप कुमार ने सभी लोगों का ब्लडप्रेशर जांच करा बचने के उपाय बताए।

परामर्शदाता उत्कर्ष सिंह ने लोगों को नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. अनिल गुप्ता, अनिरुद्ध द्विवेदी, मीरा यादव आदि मौजूद रहे।

उधर आईएमए की ओर से कचेहरी रोड पर डायबिटीजडे पर कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ डीएम सूर्यपाल गंगवार ने किया। कैंप में 287 लोगों ने पहुंचकर जांच कराई।

लोगों को इस बीमारी से बचने के टिप्स बताए गए। कार्यक्रम में डॉ. केएस सिंह, डॉ. बीबी सिंह, डॉ. डीआर मौर्या, डॉ. कंचन, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. संजीव जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें