फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में सरसों व गेहूं बीज के 20 नमूने भरे

Sat, 14 Nov 2015 11:02 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छापे में 20 नमूने भरे गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। टीम ने बछरावां स्थित न्यू संपर्क कृषि भंडार से गेहूं बीज के दो नमूने भरे।
विज्ञापन


किसान केमिकल्स एंड इंसेक्टी साइड्स से गेहूं के तीन और सरसों बीज का एक नमूना लिया। मौया बीज भंडार बछरावां से बरसीम का एक, सरसों का एक और गेहूं बीज का दो नमूना लिया।

हारून बीज भंडार से एक सरसों व तीन गेहूं के बीज का नमूना लिया। कुंदनगंज स्थित यादव ट्रेडर्स से सरसों व गेहूं का एक-एक नमूना लिया। अंबिका बीज भंडार से गेहूं का एक नमूना लिया।
विज्ञापन


शहर में गल्लामंडी स्थित कुमार बीज भंडार से गेहूं बीज के तीन नमूने भरे। कृषि अधिकारी एसके पांडेय ने बताया कि अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। महंगे रेट पर बीज बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें