फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दुकानों से धान बीज के 64 नमूने भरे

Tue, 23 Jun 2015 11:23 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में बिक रहे धान के बीज की गुणवत्ता जांचने के लिए कृषि अधिकारी की टीम ने छापेमारी कर 22 दुकानों से बीज के 64 नमूने भरे हैं। पिछले चार दिन में लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


कृषि अधिकारी की टीम ने सदर, सलोन, बछरावां, हरचंदपुर, डलमऊ, महराजगंज आदि ब्लॉकों में निजी धान बीज की दुकानों पर छापेमारी करके नमूने लिए हैं।

इसमें मौर्या बीज भंडार मुराईबाग से दो नमूने, मिश्रा कृषि परामर्श केंद्र मुराईबाग से तीन, मिश्रा बीज भंडार गौरा से तीन, शारदा सीड स्टोर सलोन से तीन, अजय बीज भंडार सलोन से दो, चंद्रा बीज भंडार सलोन से चार, राकेश बीज भंडार सलोन से दो, किसान बीज भंडार सलोन से चार, रिजवान ट्रेडर्स सलोन से धान के बीज के दो नमूने लिए।

इसके अलावा जुबैर बीज भंडार बसंतगंज से दो, हारुन बीज भंडार बछरावां से तीन, हरियाली भरतगंज से दो, न्यू पंत नगर पुलिस लाइन चौराहा से चार, अमन सीड कंपनी दरीबा से छह, मौर्या बीज भंडार महराजगंज से चार, मौर्या बीज भंडार हरचंदपुर से दो, सत्यम बीज भंडार महराजगंज से चार, यादव बीज भंडार कुंदनगंज से एक, श्याम ट्रेडर्स हरचंदपुर से तीन, कृष्णा बीज भंडार हरचंदपुर से पांच, मौर्या बीज भंडार बछरावां से दो और अंबिका बीज भंडार बछरावां से एक नमूना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें