फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जल विहार उत्सव की धूम, बुलडोजर पर पीएम मोदी और सीएम योगी; झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Fri, 05 Sep 2025 03:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के खीरों कस्बा में शुक्रवार को जल विहार उत्सव की धूम रही। इस दौरान एक सैकड़ा झांकियां निकाली गईं। इनमें बुलडोजर पर पीएम मोदी और सीएम योगी की झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। 
विज्ञापन
बुलडोजर पर पीएम मोदी और सीएम योगी; झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में खीरों कस्बा का 85वां जल विहार कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें रथों व लगभग 60 वाहनों पर सवार होकर लगभग 100 सजीव झांकियां निकाली गईं। इनमें भगवान कृष्ण व बलराम, कृष्ण-अर्जुन, दही मटकी, कंस, मंत्री, रावण व महामंत्री, गणेश लक्ष्मी, भगवान शंकर पार्वती, भारत माता, कृष्ण सुदामा, शिवलिंग के साथ अघोरी, कंस मंत्री का मंच, छीर सागर मंच, झूला में राधा कृष्ण, साधु व कॉमेडी, यमराज -चित्रगुप्त, गोवर्धन पर्वत, पुष्पक विमान, भगवान राम के रूप में सजी झांकियां शामिल रहीं। 

विज्ञापन


झांकियां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेश प्रसाद शर्मा के दरवाजे से निकलकर पुरानी बाजार, पाहो तिराहा, मुख्य चौराहा होते हुए शास्त्री नगर पहुंचीं। वहां से वापस आते हुए पक्का तालाब पहुंचीं। वहां पर नाव में सवार भगवान कृष्ण द्वारा पहले कालिया नाग का मंचन किया। इसके बाद कंस वध लीला का मंचन किया गया। 

जल विहार में आदर्श राम लीला कमेटी खीरों के कलाकार रमेश गुप्ता, देवेंद्र कुमार सविता, बच्चन शुक्ला, मयंक द्विवेदी, रोहित चौधरी, अवध बिहारी गुप्ता, श्याम बाबू गुप्ता, नोखे गुप्ता, यीशु गुप्ता, राज किशोर सोनी, राजू सोनी, रत्नेश, अमित सोनी, बाल कलाकार, विशेष चौधरी, अवनीश, शनी, प्रशांत, अमन चौधरी, प्रिंस चौधरी, कृष्णा द्विवेदी, विधान बाजपेई, देव गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, अथर्व गुप्ता, मोहित प्रजापति, सचिन, साहिल प्रजापति, रिया गुप्ता, अंशिका शर्मा उर्फ (बानी शर्मा), धैर्य शर्मा समेत अन्य के द्वारा सजीव झांकियों में विभिन्न भूमिका निभाई गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान समस्त कलाकारों की साज सज्जा व व्यवस्था के रूप में पंकज शर्मा, बसंत गुप्ता, अनूप, सुरेंद्र सविता, प्रेम गुप्ता नें सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई थानों का पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें