फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बेटे का इलाज कराने गए पिता में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

Tue, 22 Sep 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हादसे में घायल बेटे का इलाज कराने के लिए लखनऊ गए पिता में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। एक निजी अस्पताल में हुई जांच के बाद 48 वर्षीय पिता स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले। इसकी सूचना के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के भगवंत कौर कॉलोनी स्थित रोगी के घर पहुंचकर परिवार के साथ आस-पास रहने वालों की जांच की। मरीज के साथ ही परिवार के सभी लोग स्वस्थ मिले।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह शहर के भगवंत कौर कॉलोनी के रहने वाले 48 वर्षीय सौरभ श्रीवास्तव का पुत्र अंकित सड़क हादसे में घायल हो गया था। उन्होंने बेटे को इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लक्षण प्रतीत होने पर पिता की जांच करने पर उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। डॉ. ऋषी बागची ने बताया कि स्वाइन फ्लू पीड़ित के परिवार के सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ मिले। किसी में भी लक्षण नहीं मिले।
यह लक्षण हों तो तुरंत कराए जांच
जिला मलेरिया अधिकारी रमेशचंद्र यादव ने बताया कि स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, लगातार सिरदर्द, सूखी खांसी, गले में खराश और नाक का बहना शामिल है। मांसपेशियों और शरीर में जोड़ों का तेज दर्द भी होता है। अत्यधिक थकान, सांस लेने में तकलीफ और उल्टी-दस्त भी इसके लक्षण हैं। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें। हाथों की सफाई रखें और डॉक्टरी सलाह लें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला है। लखनऊ के एक निजी अस्पताल की प्रयोगशाला की जांच में मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। सोमवार को मरीज के घर टीम को भेजा गया। सभी सीएचसी अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें