फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: स्वीमिंग पूल और बैडमिंटन हॉल तैयार

Tue, 15 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में संवारे गए तरणताल में तैराकी करते खिलाड़ी। 
विज्ञापन
रायबरेली। इस साल दीपावली पर शहर का मोतीलाल नेहरू स्टेडियम नए रूप में नजर आएगा। बदहाल हो चुके स्टेडियम के पुनर्विकास पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। करीब डेढ़ साल से चल रहे नवीनीकरण कार्य को जुलाई 2026 तक पूरा किया जाना था लेकिन बारिश के कारण काम प्रभावित हो गया। अब अगले दो महीने में सभी अधूरे कार्य पूरे कराने का लक्ष्य है। इसके बाद खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


जेल रोड स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं के अलावा कई अन्य खेलों के अभ्यास की सुविधा है। परिसर में तरणताल और एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड भी है। स्टेडियम के पुनर्विकास के लिए 20 करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके तहत कार्य कराने की जिम्मेदारी आवास विकास परिषद को सौंपी गई है।

म के चलते दोनों स्वीमिंग पूल बंद रहे थे। अब दोनों पूल तैयार हो चुके हैं और इस साल यहां प्रशिक्षण भी शुरू करा दिया गया है। बैडमिंटन हॉल का काम भी पूरा हो चुका है। डबल स्टोरी के नए हॉल में कुछ हिस्सों में प्लास्टर और फिनिशिंग का काम अभी बाकी है। मैदान के समतलीकरण, बाउंड्रीवाल और जलनिकासी समेत कई कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन


एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड को भी नए सिरे से विकसित किया जा रहा है। यहां नया एस्ट्रोटर्फ और अन्य उपकरण लगाए जा रहे हैं। साथ ही दर्शक दीर्घा का नवीनीकरण भी कराया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद हॉकी ग्राउंड भी नए स्वरूप में नजर आएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि बारिश के कारण नवीनीकरण कार्य प्रभावित हुआ है, जिससे कुछ काम अभी अधूरे हैं। शेष कार्यों को अगले दो महीने में पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें