फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी एसयूवी, युवक की मौत

Mon, 21 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में शिकार हुए परिवार के सदस्यों की चोट क
विज्ञापन
लालगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एसयूवी सवार युवक की मौत हो गई। उनके माता-पिता और तीन बहनें घायल हो गईं। इनमें चार घायलों की हालत गंभीर है। सभी को सीएचसी लालगंज से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की वजह वाहन की तेज रफ्तार बताई जा रही है। घायल युवती ने सड़क धंसी होने के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की बात कही है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नागपुर स्थित उज्ज्वल नगर बांद्रा निवासी ज्ञानेंद्र हरिनारायण जायसवाल (72), उनकी पत्नी प्रभातश्री (65), बेटा हर्षल ज्ञानेंद्र जायसवाल (36) और बेटियां सोनल (40), काजल (42) व पायल (34) उत्तर प्रदेश में दर्शन के लिए आए थे। राधाष्टमी पर बरसाना धाम में दर्शन करने के बाद सभी एसयूवी से प्रतापगढ़ स्थित मनगढ़ कृपालु धाम जा रहे थे।

गंगा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 480 के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने हर्षल ज्ञानेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पायल को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायल बेहोशी की हालत में थे। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि हादसा उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के पास हुआ था। घायलों को सीएचसी लालगंज से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां युवक की मौत हो गई।


सड़क धंसी होने से अनियंत्रित हुई गाड़ी : पायल
जिला अस्पताल में भाई की मौत से बहन पायल का रो-रोकर बुरा हाल था। वह घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही थीं। पायल ने बताया कि परिवार के लोग प्रतापगढ़ स्थित मनगढ़ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर एक स्थान पर सड़क धंसी हुई थी। उसी के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिला अस्पताल में चोट लगने के बावजूद पायल अपनी बहनों और माता-पिता के इलाज के लिए चिकित्सकों से लगातार बातचीत करती रहीं।

उधर, यूपीडा के एक्सईएन विजय कुमार ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने से हादसा की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। जांच के लिए विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा।



गंगा एक्सप्रेसवे पर आए दिन होते हैं हादसे
गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। खासकर लालगंज और जगतपुर के बीच पिछले कुछ महीनों में कई हादसे हो चुके हैं। इनमें कई लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ की जान भी जा चुकी है। बीती 30 जुलाई को तेरुखा गांव के पास किलोमीटर संख्या 496 पर एसयूवी पलटने से चार लोग घायल हुए थे।

घायल सोनभद्र जिले के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वाहनों की तेज रफ्तार के कारण भी हादसे होते हैं। कई स्थानों पर सड़क धंसने की समस्या भी है, जो दुर्घटना का कारण बन सकती है।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में शिकार हुए परिवार के सदस्यों की चोट क

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में शिकार हुए परिवार के सदस्यों की चोट क

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में शिकार हुए परिवार के सदस्यों की चोट क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें