फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी एसयूवी, चार घायल

Thu, 30 Jul 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर कार पलटने से घायल युवक।
विज्ञापन
लालगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसा तेरुखा गांव के पास किलोमीटर संख्या 496 पर हुआ। सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र के बैसवार निवासी किसान धीरज सिंह परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर घर लौट रहे थे। स्कॉर्पियो में पत्नी रानू सिंह, बेटा अभिजीत सिंह, कंचन सिंह और भतीजी अनुष्का सिंह सवार थीं। रास्ते में एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखचे उड़ गए। पिछली सीट पर बैठी अनुष्का सिंह उछलकर दूर जा गिरी।

हादसे में कंचन सिंह को छोड़कर अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर कार पलटने से घायल युवक।

गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर कार पलटने से घायल युवक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें