फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी एसयूवी पलटी, दूल्हे के पिता व भतीजे की मौत

Tue, 19 Apr 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में खीरों मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटे वाहन को देखते लोग, इस हादसे में दो लोगों की हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को चंदवल गांव के पास एक परिवार की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब बारात से लौट रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस पर सवार दूल्हे के पिता व भतीजे की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सरेनी थाना क्षेत्र के कोडरा मजरे महराजपुर निवासी मनीराम के पुत्र रजनीश की बारात रविवार को गुरुबख्शगंज क्षेत्र के कटरा गांव गई थी।

शादी हो जाने के बाद सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे बारात वापस कोडरा गांव जा रही थी। खीरों-गुरुबख्शगंज मार्ग पर बसिगवंा ऊसर मोड़ के पास स्कार्पियो संख्या यूपी 33 ए एच 0452 अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे के पिता मनीराम (65), शिवा (4) पुत्र पुत्तीलाल, चालक शाह आलम निवासी गजपतीखेड़ा थाना क्षेत्र सरेनी, चंदिका प्रसाद निवासी रचईखेड़ा मजरे दौलतपुर, जगमोहन निवासी सुखईखेड़ा मजरे सतांव, विनोद व प्रदीप निवासी भवानीपुर मजरे सरेनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जिन्हें सीएचसी जतुआ टप्पा और सीएचसी खीरों पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मनीराम व शिवा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानेदार पन्नेलाल ने बताया कि स्कार्पियो पलटने के चलते घटना हुई।

खीरों। बारात से लौट रही स्कार्पियो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से सड़क दुर्घटना में दूल्हे के पिता मनीराम के साथ उस परिवार का एकलौता चिराग शिवा भी मौत का शिकार हो गया। इससे बारात की खुशियां मातम में बदल गई।

नव विवाहिता आशा भी अपने ससुरालीजनों को संभालने का प्रयास कर रही थी। शिवा की मौत से जहां उसकी मां राम देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। वहीं मनीराम की मौत से उसकी पत्नी पियारा देवी बहू आशा के स्वागत के बजाय अपने पति की मौत पर बिलख रही थी। दूल्हे रजनीश, उसके बड़े भाई मलखे, और पुत्तीलाल समेत सभी परिवारीजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें