फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वीपीओ सस्पेंड

Tue, 23 Jun 2015 12:21 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों में मनमानी और आदेशों की अवहेलना करने के मामले में दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन कर्मचारियों ने आवासों के आवंटन व सूचनाएं देने में लापरवाही की। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सलोन की ग्राम पंचायत कहुआ में तैनात रहे वीपीओ विमलेश मिश्रा ने आवास आवंटन में जमकर मनमानी की। अपात्रों को आवास दिया गया, लेकिन पात्रों को परेशान किया। यही नहीं इंदिरा आवास के लाभार्थियों को लोहिया आवास आवंटित कर दिया।

इसके अलावा रामनगर में सूचना के अधिकार के तहत सूचना उपलब्ध नहीं कराई। इसके अलावा बछरावां की ग्राम पंचायत कुर्री व इसिया में तैनात वीपीओ आदित्य कुमार ने आदेशों की जमकर अवहेलना की।
विज्ञापन


उन्होंने मांगी गई सूचना भी नहीं दी। मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने दोनों को निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि जांच के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें