फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुनीता बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 26वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शनिवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुनीता ने कब्जा किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीतापुर के प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊंचाहार के प्राचार्य डॉ. राजेश यादव और ऊंचाहार डिग्री कालेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. बालेंद्र सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया।
मुख्य अतिथि ने छात्राओं को अनुशासन, एकाग्रता, साहस और संकल्प शक्ति को विकसित करने के लिए क्रीड़ा के महत्व बताए। डॉ. राजेश यादव ने कहा कि जीतता वही है, जिसके अंदर दृढ़ इच्छाशक्ति होती है।
विज्ञापन

डॉ. बालेंद्र सिंह ने रवींद्र नाथ टैगोर की एक कविता के माध्यम से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता कर रही महिला डिग्री कालेज की प्राचार्य प्रो. सुषमा देवी ने कहा कि जब हम स्वस्थ होंगे तभी हम स्वस्थ समाज का निर्माण करने में सक्षम होंगे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं ज्योति, कंचन मौर्या, दीपिका चौधरी, अंजली मौर्या, सलीना, शालू यादव, मनीषा, सुनीता, सुरेखा, शिवानी सिंह, अर्पिता सिंह, प्रिंसी सिंह, श्रुति सिंह, दीपांजली, नेहा मौर्या, अमिता यादव आदि को सम्मानित किया गया।
प्रिंसी सिंह, अर्पिता सिंह, कोमल, ज्योति, सोनी, अंजली मौर्या ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, शालिनी कनौजिया, डॉ. प्रीती तिवारी, डॉ. शिखा मौर्या, डॉ. रामदर्शन, डॉ. ऋचा सिंह व डॉ. प्रियंका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें