फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डिपो में जुटे परीक्षार्थी, लगा जाम

Sun, 07 Sep 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा को देखते हुए रायबरेली डिपो में शनिवार को गहमागहमी का माहौल रहा। रातभर रोडवेज की बसें परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए दौड़ीं। शनिवार को भी दिनभर आने और जाने के लिए परीक्षार्थी डिपो में उमड़े।
विज्ञापन


इस दौरान बस स्टेशन चौराहे पर दिनभर लोग जाम से परेशान हुए। कोई हरदोई तो कोई कन्नौज व जौनपुर की बस ढूंढ़ता नजर आया। एआरएम दिनेशचंद्र श्रीवास्तव के साथ ही डिपो की पूरी टीम बसों को भरवाकर भेजने में व्यस्त रही।

जिले में सुल्तानपुर और जौनपुर के परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए शनिवार को आए। इसके अलावा इटावा, उन्नाव, कन्नौज, वाराणसी, कानपुर, हरदोई जिलों में परीक्षा देने के लिए रायबरेली के बच्चे गए। गत शुक्रवार की शाम से बच्चों को बसों से संबंधित जिलों में भेजने का काम शुरू हुआ। रातभर बसों का संचालन कराया गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से डिपो परिसर में भीड़ रही। कोई परीक्षा परिसर में बैठकर आराम करता नजर आया तो कोई बस ढूंढ़ने में व्यस्त दिखा। सुबह पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद डिपो में भीड़ बढ़ गई। बसों का आवागमन बढ़ने पर चौराहा पर जाम की स्थिति आ गई। कोतवाली पुलिस जाम से निपटने के लिए मुस्तैद रही।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पहले से तैयारी होने के कारण परीक्षार्थियों को यात्रा करने में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। बसों की पर्याप्त व्यवस्था होने के कारण दिक्कत नहीं हुई। बसों का संचालन रविवार को भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें