डीआईओेएस विनय मोहन ने बुधवार को इंटर कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया तो सच्चाई अलग ही मिली। इंटर कॉलेज अंबारा पश्चिम में न बच्चे मिले और न ही कक्षाएं संचालित मिलीं।
विज्ञापन
यह नजारा देख डीआईओएस दंग रह गए। उन्होंने प्रधानाचार्य व शिक्षकों को अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल भेजने को कहा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीआईओएस ने गणेश इंटर कॉलेज ऐहार और रानी अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज हिमाचल गंज का भी निरीक्षण किया। यहां कक्षाएं तो चल रही थी, लेकिन स्कूल परिसर में साफ सफाई का अभाव रहा।