फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के तेल की बिक्री रोकी

Wed, 08 Jul 2015 11:54 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एफएसडीए की टीम ने बुधवार को परशदेपुर में कई दुकानों पर छापेमारी करके मिलावटी व दूषित पदार्थों की बिक्री रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


निरीक्षक राजेंद्र कुमार की टीम को राम कुमार की दुकान पर खुला सरसों का तेल संदिग्ध होने के कारण टीम ने सरसों तेल की बिक्री पर रोक लगा दी, लेकिन दुकान से तेल का  नमूना नहीं लिया।

टीम को पप्पू मोदनवाल और लच्छू मोदनवाल की मिठाई की दुकान पर खूब गंदगी मिली। मिठाइयों पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। इसके बाद भी दुकानदारों को अल्टीमेटम देकर दूषित मिठाइयों का नमूना नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी गुप्ता की मिठाई दुकान पर पेड़े का नमूना लेकर खानापूरी कर ली गई। कस्बे के कई दुकानदारों ने बताया कि सेटिंग गेटिंग के कारण ही नमूना नहीं लिया गया। सिर्फ खानापूरी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें