फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छात्रसभा का सदस्यता अभियान शुरू

Thu, 17 Sep 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। समाजवादी छात्र सभा ने बुधवार को शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान शुरू किया गया। जिलाध्यक्ष शुभम लोहिया के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने समाजवादी छात्रसभा की सदस्यता ग्रहण की। शिक्षा, रोजगार, शुल्क, छात्रहित एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव और विचार साझा किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी एवं समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र यादव रुद्र ने कहा कि छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूत करने और छात्र हित के मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने के लिए छात्रों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्र प्रत्येक समाज एवं देश के भविष्य की दिशा तय करने वाली सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा विनोद यादव, छात्र नेता अभिकल यादव, सूरज चौरसिया, आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें