रायबरेली में मंगलवार को एक दिन के लिए प्रिसिंपल बनी वीणा पाणि इंटर कॉलेज की छात्रा सुप्रिया।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मिशन शक्ति के तहत यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में चौथा स्थान हासिल करने वाली वीणा पाणि इंटर कॉलेज मलिकमऊ की कक्षा-11 की छात्रा सुप्रिया यादव को मंगलवार को एक दिन के लिए प्रधानाचार्या के पद पर नियुक्त किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक ने नामित प्रधानाचार्या को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। सुप्रिया ने प्रधानाचार्या के तौर पर विद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और अध्यापकों एवं बच्चों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
दिन भर सुप्रिया मैम से मिलने और अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु बच्चों का तांता लगा रहा। विद्यालय संचालक सुजीत कुमार शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य छात्राओं को निडर होकर आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में बढ़ावा देना है।