फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

Wed, 29 Jul 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी करते इंकलाबी नौजवान सभा और छात्र संघर्ष समिति
विज्ञापन
रायबरेली। इंकलाबी नौजवान सभा और छात्र संघर्ष समिति ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली संसद मार्च में दिल्ली पुलिस की लाठीचार्ज की कार्रवाई के विरोध में था। उन्होंने विकास भवन में धरना दिया और डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर की बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने एनटीए को भंग कर पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बनाने को कहा। आंदोलनरत छात्रों पर देशभर में दर्ज मुकदमे वापस लेने की भी मांग की गई। राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री मांगों वाला ज्ञापन जिलाधिकारियों को सौंपा।

इंकलाबी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष हनोमान अंबेडकर ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को अपर्याप्त बताया। उन्होंने नई शिक्षा नीति वापस लेने और शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें