फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पत्तलों को निकालने में माइनर में डूबा छात्र

Thu, 05 Feb 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़। ढेकवा गांव में बुधवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई। कक्षा एक के सात वर्षीय छात्र अनस की कुम्हरावां माइनर में डूबने से मौत हो गई। लोगों का कहना है कि माइनर से फाइबर की पत्तलों को निकालने में छात्र डूब गया। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अनस रोज की तरह सुबह 10 बजे स्कूल के लिए घर से निकला था। दोपहर 11:30 बजे लोग कुम्हरावां माइनर में एक शव पड़ा दिखा। देखते ही देखते आसपास के लोगों का मजमा जुट गया। लोगों ने देखा तो शव गांव के ही अनस का था। आननफानन में लोगों ने अनस को माइनर से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रेम शरण ने पुष्टि की कि छात्र को मृत अवस्था में लाया गया था।

उधर, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि छात्र फाइबर पत्तलों को निकालने के लिए माइनर में कूदा होगा। इसी दौरान गहराई वाले स्थान पर चला गया और डूब गया। विद्यालय इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजय शुक्ला ने बताया कि अनस विद्यालय नहीं आया था। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार का प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद छात्र की मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन



इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अनस अपने पिता अलीमुद्दीन का इकलौता बेटा था, जो पेशे से मजदूर हैं। बेटे की मौत से मां अजमतुन निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन मां कहती हैं कि वह तो सोच रही थी कि बेटा स्कूल गया होगा। छुट्टी के बाद घर आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह सब कैसे हो गया। कुछ सूझ नहीं रहा है। अनस उनके जिगर का टुकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें