फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमवर्क पूरा न करने पर छात्र को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के लखनऊ पब्लिक स्कूल में सोमवार को स्कूली काम पूरा न करने पर कक्षा सात के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। यही नहीं पिटाई करने के साथ उसका गला दबाया। इससे उसे गले में चोट आई। मामला परिवारीजनों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के खिन्नी तल्ला की रहने वाली बुसरा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि लखनऊ पब्लिक स्कूल अहिया रायपुर में उनका बेटा मो. शरफराज (12) कक्षा सात का छात्र है। बीमार होने के चलते कई दिन से स्कूल नहीं गया था। सोमवार को बेटा स्कूल गया तो शिक्षक अजय प्रताप सिंह ने बड़ी बेरहमी से बेटे की पिटाई कर दी।
उसका गला दबाया। इससे उसके गले में चोट आई। छात्र के पिता मो. शहबाज खाना का कहना है कि लखनऊ पब्लिक स्कूल में मनमानी की हदें पार की गई। महज काम पूरा न होने पर बेटे को बेरहमी के साथ पीटा गया। मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मारपीट करने, जानमाल की धमकी दिए जाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें