फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, पानी ने मचाई तबाही, पांच की मौत

Tue, 24 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार रात आंधी-बारिश से लालगंज में नीम का पेड़ गिरने से टूटे विद्युत तार व आवागमन हुआ बाधित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में सोमवार रात आंधी-पानी ने खूब तबाही मचाई। दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। डीह, गदागंज, डलमऊ और मोहनगंज थाना क्षेत्र में ये हादसे हुए। किसी की छप्पर तो किसी के टीनशेड के नीचे दबकर जान गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद दिलाने की बात कही। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के पूरे लोखड़ियन मजरे डीह गांव निवासी रामलाल (60) रात में घर के बाहर सो रहा था।

रात में तेज आंधी से टीनशेड गिर गया, जिसमें दबकर रामलाल की मौत हो गई। साथ ही उसके एक गाय, बछड़ा घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। राजस्व निरीक्षक अर्जुन सिंह ने पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की बात कही। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके वर्मा ने घायल पशुओं का इलाज किया।
विज्ञापन


डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुरुबक्श मजरे खलीलपुर गांव की रहने वाली रजाना (65) रात में घर के बाहर सो रही थी। इसी दौरान आंधी-पानी से छप्पर भरभराकर ढह गया। जिससे रजाना मलबे में दब गई। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी।

कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि छप्पर के नीचे दबने से महिला की मौत हुई। क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश कुमार ने क्षति का आंकलन किया। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के मंझलेपुर मजरे कटियार गांव की रहने वाली छबई खेत जा रही थी।

खेत में उसका पति राम प्रसाद सो रहा था। खेत जाते समय आंधी के कारण वह नाले में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। थानेदार आरके शर्मा का कहना है कि तेज आंधी में नाले में गिरने से महिला की मौत हुई है।

तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक मोहनगंज कस्बा निवासी एवं खाद-बीज विक्रेता आनंद कुमार (36) पुत्र जगन्नाथ प्रसाद वर्मा रात में छत पर सो रहा था। आंधी-पानी शुरू होने पर आनंद नीचे उतरने लगा। इसी दौरान वह छत से जमीन पर आ गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना पर एसडीएम तिलोई सूर्यकांत त्रिपाठी, थानेदार रामराघव सिंह पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने की बात कही। जगतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात आंधी-पानी से छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई।

इस्माइलमऊ गांव निवासी रामशंकर (50) छप्पर के नीचे सो रहा था। रात में आंधी-पानी आने से छप्पर गिर गया, जिसके नीचे रामशंकर दब गया, जब तक लोग उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो गई। एसओ बृजेंद्रनाथ शुक्ला का कहना है कि शव का पंचनामा करके परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।

आंधी-पानी बागवानों को भी नुकसान उठाना पड़ा। कुछ किसानों का भूसा अभी खेतों में ही पड़ा था, जिसे तेज हवा उड़ा ले गई। सबसे ज्यादा नुकसान आम के बागवानों को हुआ।  आंधी से पेड़ों से आम टूट कर बिखर गए।

इस सीजन में यह दूसरी बार तेज आंधी आई है। इसके पहले भी आंधी ने आम की फसल को काफी नुकसान हुआ था। जिले में सोमवार रात आंधी और पानी से किसानों को खासा नुकसान हुआ। इससे जिले आम की फसल को काफी नुकसान है।

वहीं किसानों की मेंथा और उर्द की फसल आंधी में गिर गई। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। राही ब्लॉक के मेजरगंज निवासी सुखदीन, डलमऊ ब्लॉक के कुरौली दमा निवासी शिव कुमार, महराजगंज ब्लॉक के शेर बहादुर समेत अन्य बागवानों का कहना है कि आंधी ने आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें