फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हार्टअटैक से स्टोर कीपर की मौत

Mon, 31 Aug 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज। रूप का पुरवा मजरे प्रयागपुर निवासी ओमप्रकाश मौर्य (46) की शनिवार देर शाम दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीएसएस) के बदायूं स्थित कार्यालय में स्टोर कीपर के पद पर तैनात थे। परिवार ने आरोप लगाया है कि बेवजह निलंबन के कारण उनकी जान गई है।
विज्ञापन


ओमप्रकाश को विभाग की ओर से जिला प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। उन्हें 11 सितंबर 2025 को निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बाद से वह गांव में थे और मानसिक तनाव में रहते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पत्नी सरोज कुमारी ने बताया कि आर्थिक तंगी और नौकरी के तनाव ने उन्हें परेशान कर दिया था। उन्हें निलंबन का कारण भी नहीं बताया गया था। रविवार को गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ।

ओमप्रकाश मौर्य की मौत से पत्नी सरोज कुमारी और उनके बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी 16 वर्षीय बेटी मोनिका और 13 वर्षीय बेटी श्रेया हैं। उनके बुजुर्ग माता-पिता के आंसू भी नहीं थम रहे हैं। परिवार के सामने अब बेटियों की पढ़ाई, भविष्य और बुजुर्ग माता-पिता की जिम्मेदारी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें