फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 लापरवाह हेडमास्टरों का वेतन रोका

Thu, 09 Jul 2015 11:38 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय स्कूलों में निर्माणाधीन प्रसाधन कक्षों और स्कूलों में साफ-सफाई न कराने के मामले में बीएसए ने 200 से अधिक हेडमास्टरों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


 साथ ही सभी को नोटिस देकर काम को पूरा कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। सभी बीईओ को निर्देश दिए हैं कि जब तक काम पूरा न कराया जाए, तब तक वेतन बिल न बनाया जाए।

पिछले साल गांधी जयंती से जिले में पांच करोड़ रुपये की लागत से 802 प्रसाधन कक्ष स्कूलों में बनवाए जा रहे हैं। तमाम स्कूलों में काम पूरा नहीं कराया गया है। रिपोर्ट आने पर बीएसए ने गंभीर रुख अपनाया है।
विज्ञापन


 केंद्रीय टीम को भी स्कूलों में गंदगी मिल रही है। प्रसाधन कक्षों की दशा ठीक नहीं मिल रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने जिले के 200 स्कूलों के हेडमास्टरों का वेतन रोक दिया है।

 बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने कहा है कि जब तक काम पूरा नहीं होगा तब तक वेतन नहीं दिया जाएगा। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बीएसए के आदेश के बाद हेडमास्टरों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें