फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वंदे भारत पर फिर पथराव, यात्रियों में मची खलबली; एक साल में तीसरी बार हुई पत्थरबाजी

Thu, 05 Jun 2025 09:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में एक बार फिर वंदे भारत पर पथराव किया गया। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। एक साल में तीसरी बार वंदे भारत में पत्थरबाजी की घटना हुई। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार को कुंडा व भदरी स्टेशन के बीच वंदेभारत पर फिर पत्थर फेंके गए। इसमें यात्री बाल-बाल बचे। आरपीएफ मामले की छानबीन कर रही है। दो सप्ताह पहले ऊंचाहार में ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपी मिले नहीं, अब वंदे भारत में पत्थरबाजी की घटना सामने आई।  

विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेन सुबह गोरखपुर से प्रयागराज जा रही थी। ट्रेन प्रतापगढ़ के कुंडा स्टेशन को पार करके भदरी पहुंचने वाली थी, इस दौरान एक युवक ने ट्रेन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। जानकारी होने पर लोको पायलट ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: शिक्षकों के सामान्य तबादले का आदेश जारी, शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर शुरू होगी प्रक्रिया
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ऊंचाहार आरपीएफ मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। आरपीएफ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक मानसिक विक्षिप्त युवक द्वारा पत्थर मारने की बात सामने आई है। हालांकि ट्रेन में कोई नुकसान नहीं हुआ है। युवक की तलाश की जा रही है।

तीसरी बार ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी

इस क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी की यह तीसरी घटना है। पहली घटना लगभग एक वर्ष पहले अरखा व परियावां स्टेशन बीच हुई थी। उसमें दो सगे भाइयों समेत चार किशोरों को पकड़ा गया था। 

विज्ञापन


दूसरी घटना 15 मई 2025 को सवैया धनी रेलवे क्रासिंग से पहले सांवापुर नेवादा गांव के पास हुई थी। इसमें आरपीएफ ने दो बालकों के पत्थर मारने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें