फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वंदेभारत पर फेंका पत्थर, कोच के गेट का शीशा टूटा

Tue, 12 Aug 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वंदेभारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने का सिलसिला जिले में थम नहीं रहा है। इसी क्रम में सोमवार देर शाम ट्रेन पर पत्थर फेंका गया जिससे एक कोच के गेट का शीशा टूट गया। इस घटना का पता उस समय चला, जब यह ट्रेन रामचंद्रपुर स्टेशन से गुजरी। फिलहाल मामले में आरपीएफ ऊंचाहार ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत ट्रेन में रमेश कुमार तिवारी और नागेंद कुमार पांडेय स्कॉट कर रहे थे। जब यह ट्रेन सोमवार देर शाम रामचंद्रपुर से निकली तभी कोच नंबर सी-10 के अटेंडेंड शिवांशु पांडेय ने बताया कि पत्थर लगने कोच के दाहिने तरफ के दरवाजे का बाहरी शीशा टूट गया है। हालांकि उस समय कोच में कोई यात्री नहीं था।

आरपीएफ द्वारा रामचंद्रपुर और उसके आसपास पूछताछ भी कराई गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। यह ट्रेन रायबरेली स्टेशन पर 12 मिनट देर से पहुंची, जिसे लगभग पांच मिनट रोका गया। परीक्षण के बाद ट्रेन रवाना की गई। ऊंचाहार के आरपीएफ प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि सही घटनास्थल क्या है, यह अभी पता नहीं चला है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें