फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो पक्षों में पथराव, पांच घायल, एंबुलेंस का शीशा तोड़ा

Wed, 29 Jul 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मारपीट में घायल हुए लोगों से घटना की जानकारी लेती पुलिस।
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोलवा और कोलवा खुर्द मजरे इब्राहीमपुर गांव में मंगलवार रात मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया। घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस पर भी ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे उसका आगे का शीशा टूट गया और चालक को भी चोटें आईं।
विज्ञापन


बताया गया कि रास्ते में साइकिल और बाइक सवार के बीच टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों गांवों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। पथराव में प्रियांशु (27), हनुमान (70), इंद्रजीत (30), देवेश समेत पांच लोग घायल हो गए।

सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी आशीष निगम और एएसपी आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। भदोखर, मिल एरिया समेत तीन थानों की पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ सिटी आशीष निगम ने बताया कि मामूली विवाद के बाद दोनों गांवों के लोगों में मारपीट हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मारपीट में घायल हुए लोगों से घटना की जानकारी लेती पुलिस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें