फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो पक्षों में चलीं लाठियां, एक युवक लहूलुहान

Thu, 10 Jul 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। पिंडौली गांव में दिनेश कुमार बुधवार शाम को नहर से अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इस दौरान पानी लगाने के लिए आशीष भी पहुंचे और खेत में पानी लगाने के लिए जगह देने को कहा।
विज्ञापन


इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मामले की जानकारी मिलने पर आशीष के पिता बलराज व उनके साथी धर्मराज, देशराज खेत पहुंचे तो दिनेश के परिवार के सहजराम की पुत्री शिवानी, दिनेश कुमार, आलोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं।

इसमें आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष विंध्य विनय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। मेडिकल करवाया जा रहा है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें