रायबरेली। हरचंदपुर इलाके में चोरों ने बंद पड़े डाटा सेंटर से ढाई लाख का सामान पार कर दिया। चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की रात्रिगश्त में बरती जा रही ढिलाई से चोरी की घटनाएं क्षेत्र में बढ़ रही हैं।
हरचंदपुर कस्बा निवासी शत्रोह्न यादव के मुताबिक लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर उनके घर के पास डाटा सेंटर है, जो बंद पड़ा है। सोमवार रात चोरों ने सेंटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद डाटा सेंटर के अंदर रखी बैटरी, एसी, लैपटॉप, पंखे समेत ढाई लाख रुपये कीमत का सामान चोर चुरा ले गए। डाटा सेंटर का ताला टूटा दिखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।