फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विवाद में सौतेले भाई की गला दबाकर हत्या

Sun, 13 Apr 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दुन्नाखेड़ा मजरे हंसवा में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। छप्पर रखने के विवाद में सौतेले छोटे भाई की शनिवार दोपहर गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को उसके बड़े भाई और भाभी ने अंजाम दिया। पहले दोनों पक्षों में तकरार हुई और फिर झगड़ा हो गया। घटना की जानकारी से सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर बड़े भाई और भाभी के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के हंसवा के दुन्नाखेड़ा निवासी सोहनलाल और उनके सौतेले छोटे भाई सर्वेश कुमार (36) पुत्र स्व. रामनरेश के बीच दोपहर में घर के पास छप्पर रखने के लिए विवाद हो गया। जिस जमीन पर छप्पर रखा जा रहा था, उस जमीन को दोनों अपना बताकर झगड़ा कर रहे थे। पत्नी रूबी के मुताबिक जेठ सोहनलाल और जेठानी तारावती ने उनके पति सर्वेश के साथ मारपीट की। इस दौरान उनका गला दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गए।

पति को बेहोशी की हालत में सीएचसी बछरावां लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने इलाज करने से मना कर दिया। गांव वापस आने पर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। रूबी के मुताबिक पति मजदूरी करके परिवार चलाते थे। काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सीओ महराजगंज यादवेंद्र पाल और थानाध्यक्ष विंध्य विनय ने पहुंचकर पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि महज छप्पर रखने के विवाद में घटना हुई। पत्नी रूबी ने युवक का गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की सही वजह सामने आएगी।


गुमशुम बच्चे, पत्नी के नहीं थम रहे हैं आंसू
पति की हत्या के बाद पत्नी रूबी के आंसू नहीं थम रहे हैं। बेटी निधि (12), बेटे चुन्नू (8), वैदिक (4) गुमशुम हैं। पत्नी को चिंता सता रही है कि वह बच्चों का कैसे पालन पोषण करेगी। पति की मजदूरी से ही परिवार चलता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोहनलाल अपने पिता की पहली पत्नी का बेटा है, जबकि मृतक सर्वेश कुमार दूसरी मां का बेटा था। सर्वेश कुमार का एक और भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें