फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बरेली के स्टेशन अधीक्षक की मौत

Mon, 29 Jun 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से इलाहाबाद जाते समय सोमवार को बरेली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक उमेश श्रीवास्तव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नौचंदी एक्सप्रेस के अंदर अचानक वह बेहोश हो गए और कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 स्टेशन पर गाड़ी रुकने पर शव को जीआरपी बाहर लाई। जीआरपी का कहना है कि वैसे हार्टअटैक से मौत की बात परिवारीजन बता रहे हैं, लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


इलाहाबाद के धूमनगंज निवासी उमेश (55) इस समय बरेली स्टेशन में अधीक्षक के पद पर तैनात थे। सुबह नौचंदी से अपने भाई की पत्नी किरन के साथ लखनऊ से इलाहाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में अचानक उमेश बेहोश हो गए। रायबरेली पहुंचने पर किरन ने इसकी सूचना स्टेशन के अफसरों को दी। स्टेशन स्थित अस्पताल की टीम पहुंची। इलाज किया, लेकिन तब तक उमेश की मौत हो चुकी थी।

कार्यवाहक जीआरपी थानेदार कंचन सिंह का कहना है कि मृतक उमेश बरेली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक थे। मौत की सही वजह सामने नहीं आई है। परिवारीजन मौत की वजह हार्ट अटैक बता रहे हैं, लेकिन अचानक मौत हो जाना किसी की समझ से परे है।

इसी वजह से पीएम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही जानकारी हो सकेगी। अधीक्षक की मौत से उसके भाई की पत्नी किरन के आंसू नहीं थम रहे थे। वह बार-बार शव देखकर रो पड़ती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें