फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डॉक्टर के पक्ष में उतरा प्रदेश आईएमए, डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शाश्वत नर्सिंगहोम में सर्जरी के बाद 10 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में डॉ. अमित सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने विरोध जताया है। आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल और प्रदेश सचिव डॉ. आशीष कुमार अग्रवाल ने डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


आईएमए ने आरोप लगाया कि बिना किसी मेडिकल लापरवाही के प्रमाण के और दबाव में चिकित्सक की गिरफ्तारी की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि लैंडमार्क जैकब मैथ्यू जजमेंट के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। संगठन का आरोप है कि बिना विशेषज्ञ जांच रिपोर्ट आए ही चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई।

आईएमए ने कहा कि सीएमओ स्तर से गठित जांच समिति की रिपोर्ट आने से पहले ही चिकित्सक को थाने बुलाकर गिरफ्तार करना उचित नहीं है। संगठन ने इसे पुलिस प्रशासन की जल्दबाजी बताते हुए कहा कि किसी चिकित्सक को दोषी साबित करने से पहले निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


आईएमए रायबरेली के अध्यक्ष डॉ. संजीव जायसवाल और सचिव डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देकर चिकित्सक के उत्पीड़न पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और किसी भी चिकित्सक के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

नर्सिंग होम एसोसिएशन ने भी समर्थन का किया ऐलान
रायबरेली। डॉ. अमित सिंह की गिरफ्तारी के मामले में उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन ने भी चिकित्सक संगठन के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमके सरावगी और सचिव डॉ. अफरोज अहमद खान ने रायबरेली नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय श्रीवास्तव को पत्र भेजकर मामले पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय लापरवाही से जुड़े मामलों में किसी चिकित्सक के खिलाफ गिरफ्तारी या दंडात्मक कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ चिकित्सकीय समिति की राय और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। संगठन ने घटना की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें