फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जीएसटी में सुधार से स्टार्टअप को मिलेगा बड़ा सहारा

Tue, 23 Sep 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जीएसटी की स्लैब में बदलाव कर दिया गया है। बाजार पर इसका असर क्या होगा और लोगों को किस तरह सुविधा मिलेगी, इन सभी बिंदुओं पर प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने जिला पंचायत हॉल में जीएसटी बचत उत्सव पर जानकारी दी। कहा कि इन सुधारों ने हमारी कर प्रणाली सरल, पारदर्शी बनेगी। छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप के लिए यह सुधार बड़ा सहारा सिद्ध होंगे।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब देश में सिर्फ दो दरें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत लागू होंगी। बताया कि दूध, पनीर, शैंपू, साबुन, टूथपेस्ट जैसी रोजमर्रा की चीजें अब केवल पांच प्रतिशत या शून्य दर पर मिलेंगी। शिक्षा सरकार की प्राथमिकता में है, इस कारण पेंसिल, नोटबुक और बच्चों की सामग्री पूरी तरह कर मुक्त है। किसानों के लिए ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरण पर कर घटाकर पांच प्रतिशत हो गया है।

स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी पूरी तरह हटाया गया है। दवाइयों, ऑक्सीजन और टेस्ट किट पर भारी कटौती की गई है। कार और बाइक पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत की गई है। जीएसटी से मिली आय अब सड़कों, रेलवे, मेट्रो, स्कूलों और अस्पतालों पर निवेश हो रही है।
विज्ञापन


स्टार्टअप इंडिया से 1 लाख 59 हजार स्टार्टअप और यूनिकॉर्न खड़े हुए। छोटे उद्योग, महिलाएं और युवा उद्यमी अब आत्मनिर्भर भारत के स्तंभ बन रहे हैं। यह सुधार विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि यह कर सुधार नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धीलाल, विशाल पांडेय, राज कुमार सिंह, शीवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।


फोन न उठाने पर सीडीओ और डीएफओ को फटकारा
रायबरेली। जिला पंचायत सभागार में जब प्रभारी मंत्री राकेश सचान बैठक कर रहे थे तो उनके सामने सीडीओ और डीएफओ के फोन न उठाने की शिकायत आई। इस पर रियल्टी चेक करते हुए प्रभारी मंत्री ने दोनों अधिकारियों को फोन मिलाया। इस पर उनका फोन नहीं उठा। प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने दोबारा फोन मिलाया तो डीएफओ का फोन उठा, तो प्रभारी मंत्री ने कहा कि कहां हो... घर पर हो, मेरा फोन भी नहीं उठाते।

बताया गया कि फोन साइलेंट मोड पर था। प्रभारी मंत्री ने कहा कि डेढ़ माह से जिले में आप हैं और अभी तक ठीक से काम नहीं हो रहा है। जब मेरा फोन भी नहीं उठाते हैं तो लोगों का क्या उठाते होंगे। मेरे रियल्टी चेक में आप फेल हो गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस बाबत पत्र लिखा जाएगा। इसी तरह प्रभारी मंत्री ने सीडीओ अर्पित उपाध्याय को भी फोन न उठाने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें