फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर खड़ी बारात, दुल्हन प्रेमी संग हुई चंपत

Sat, 26 Nov 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
bf
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात द्वारपूजा के दौरान दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। गाजे बाजे के  बीच डांस की मस्ती में डुबे बरातियों को जब पता चला कि दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई तो चारों तरफ सन्नाटा पसर गया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। अंत में बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती की शादी सरेनी थाना क्षेत्र के एक गांव से तय थी। 24 नवंबर को निश्चित शाम को बारात गांव पहुंची। बारातियों का स्वागत सत्कार हो रहा था। द्वारचार की रस्म  के दौरान दुल्हन परिवारीजनों से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर बाद तक दुल्हन के वापस न लौटने पर सभी रिश्तेदारों व परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न लगाने पर उन्होंने खीरों पुलिस को मामले की सूचना दी। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वर पक्ष को समझा बुझाकर रात में ही बरात वापस भेज दिया। दोनों पक्षों में यह तय हुआ कि दो-चार दिन बाद आपस में मिल बैठ कर समझौता कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष खीरों अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की सहमति पर बारात वापस लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें