फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में आड़े नहीं आएगी पैसे की तंगी ः स्मृति ईरानी

विज्ञापन
रायबरेली बचत भवन में लेखपालों को लैपटॉप देतीं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी, राज्यमंत्री सुरेश पासी, ? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कलक्ट्रेट स्थित बचत भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करके विकास कार्यों की हकीकत जानी। बैठक में पूरे जिले के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई, लेकिन स्मृति ईरानी का पूरा फोकस अमेठी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सलोन विधानसभा क्षेत्र के विकास पर रहा। उन्होंने कहा कि सलोन विधानसभा क्षेत्र में जिन योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हुआ है, उसकी लिस्ट बना ली जाए। धन के अभाव या अन्य किसी कारण से अगर परियोजनाएं रुकी हुई हैं तो उसकी पूरी सूचना दी जाए, ताकि केंद्र और राज्य सरकार से बात कर समन्यव स्थापित किया जा सके। कहा कि, किसी भी कीमत पर विकास का पहिया न रुकने पाए।
विज्ञापन

अमेठी संसदीय क्षेत्र से होते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कलक्ट्रेट स्थित बचत भवन पहुंची। स्मृति ईरानी ने राज्य मंत्री सुरेश पासी, डीएम नेहा शर्मा, एसपी सुनील कुमार सिंह के अलावा अन्य अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा की। वैसे तो यह बैठक साढ़े चार बजे तक चलने थी, लेकिन महज 25 मिनट ही बैठक चली। इतने समय में स्मृति ईरानी ने विकास कार्योँ को लेकर डीएम समेत अन्य अफसरों से जानकारी ली। खासकर उनका पूरा फोकस सलोन विधानसभा क्षेत्र की कार्ययोजनाओं पर रहा।
उन्होंने बैठक में कहा कि विकास कार्य किसी कीमत में न रुकने पाए। जो योजनाएं किसी कारणवश रुकी हैं, उनकी सूची तत्काल उपलब्ध कराई जाए। खासकर उन्होंने जल संरक्षण से संबंधित जानकारी ली और इसको लेकर अब क्या कदम उठाए गए, इस पर चर्चा की। सलोन क्षेत्र के समसपुर पक्षी बिहार के सौंदर्यीकरण कराने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने कहा कि सलोन क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क, पुल समेत अन्य कार्यों को बेहतर ढंग से कराया जाए। भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सलोन के अलावा रायबरेली जिले की अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों में भी तेजी लाए जाने के निर्देश दिए और दो टूक कहा कि विकास कार्य किसी कीमत पर प्रभावित न हो।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बचत भवन में बैठक करके विकास कार्यों पर चर्चा की। खासकर सलोन विधानसभा क्षेत्र में जिन योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हुआ है, उसकी लिस्ट बनाने के आदेश दिए है। साथ ही जो परियोजनाएं किसी कारणवश रुकी हैं, उनकी लिस्ट मांगी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि धन के अभाव में परियोजनाएं न रुकने पाए। सलोन के साथ ही रायबरेली जिले की अन्य विधानसभा क्षेत्रों के विकास पर पूरा ध्यान दिया जाए।
रायबरेली में विकास कार्यों से संबंधित बैठक में भाग लेने आई स्मृति ईरानी ने मीडिया से दूरी बनाई। बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री बाहर निकली और गाड़ी पर बैठ गई। मीडिया कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो डीएम की ओर इशारा करके लखनऊ के लिए रवाना हो गई। केंद्रीय स्मृति ईरानी ने बचत भवन में बैठक के दौरान सलोन विधानसभा क्षेत्र के 15 लेखपालों को लैपटॉप बांटे। लैपटॉप पाकर लेखपालों के चेहरे खिल गए। स्मृति ईरानी ने कहा कि लैपटॉप मिलने से लेखपालों को अब तहसील के कार्यों को करने में और आसानी होगी। इसका फायदा आम जनता को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें