फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी में समय से पहुंचें स्टाॅफ : अपर्णा

Wed, 11 Mar 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रसूताओं और उनके परिजनों के साथ केक काटतीं राज्य महिला आयोग की उ
विज्ञापन
रायबरेली। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मंगलवार को यहां कहा कि सीएचसी व पीएचसी में समीक्षा कर यह सुनिश्चित कराया जाए कि चिकित्सक व अन्य स्टाफ ड्यूटी के दौरान उपस्थित रहें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। महिलाओं को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिले। महिला उत्पीड़न के मामलों को अधिकारी गंभीरता से लें।
विज्ञापन

आयोग की उपाध्यक्ष मंगलवार को निरीक्षण के दौरान सबसे पहले जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं। नवजात बच्चियों के साथ केक काटकर व 60 महिलाओं को बेबी किट और मिठाई वितरित की। उन्होंने महिलाओं को योजना के लाभ व महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1800 180 5220 के बारे में जानकारी दी।
शहर के वार्ड पांच खसपरी के आंगनबाड़ी केंद्र चकधरौरा का निरीक्षण गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। बच्चों को अन्नप्रासन्न कराया। उन्होंने जिला कारागार में पाकशाला, महिला बंदीगृह का निरीक्षण किया। महिला बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना। वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण केंद्र प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद उन्होंने निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वन स्टॉप सेंटर को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कन्या के जन्म होने पर महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना की जानकारी प्रदान कराते हुए योजना का लाभ दिलाया जाए। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें