लालगंज (रायबरेली)। लाल राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी हाईस्कूल के छात्र हेमराज कुशवाहा का फुटबॉल हॉस्टल में चयन हुआ है। उसके हॉस्टल में चयनित होने पर परिजनों सहित शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
राजकिशोर कुशवाहा के सबसे छोटे बेटे हेमराज ने बैसवारा इंटर कॉलेज से इस बार दसवीं की परीक्षा पास की है। जिले में ट्रायल के बाद उसका लखनऊ में ट्रायल हुआ।
क्वालीफाई करने के बाद बाराबंकी में तीन दिवसीय ट्रायल में हिस्सा लिया। हेमराज ने बताया कि बाराबंकी में हुए ट्रायल में ही अलग-अलग जिलों के 50 खिलाड़ियों ने 15 दिवसीय कैंप के लिए क्वालीफाई किया। जिसके बाद हुए ट्रायल में फुटबॉल हॉस्टल के लिए महज 17 बच्चों का चयन किया गया।