फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसिफ, करुणा और अर्चना को मिली चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष एसएल चांदवानी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरुष वर्ग में मोहम्मद आसिफ एवं करुणा शंकर संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किए गए, जबकि महिला वर्ग से अर्चना सिंह को चैंपियनशिप मिली।
विज्ञापन

दूसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 5000 मीटर दौड़ में अमन साहू प्रथम, सत्येंद्र पटेल द्वितीय, उत्तम कुमार यादव तृतीय रहे। पुरुषों की डिस्कस थ्रो में शिवप्रकाश ने प्रथम, प्रशांत कुमार ने द्वितीय, कृष्ण मोहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद आसिफ प्रथम, करुणा शंकर द्वितीय, सत्यम विश्वकर्मा तृतीय रहे। ऊंची कूद में अमन सिंह को प्रथम, अंकित सिंह को द्वितीय, संजय को तृतीय स्थान मिला। 100 मीटर बाधा दौड़ में सत्येंद्र यादव प्रथम, अमित पटेल द्वितीय, पंकज कुमार तृतीय, भाला फेंक में संचित प्रथम, प्रशांत द्वितीय, संजय तृतीय, 400 मीटर दौड़ में अखिलेश प्रथम, लवकुश द्वितीय, आदिल अहमद तृतीय रहे।
विज्ञापन

महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में छाया सिंह प्रथम, खुशबू द्वितीय, पूनम कश्यप तृतीय, 100 मीटर दौड़ में अर्चना सिंह प्रथम, सीमा सिंह द्वितीय, सरिता तृतीय, त्रिकूद में शबनम परवीन प्रथम, अनामिका चौधरी द्वितीय, दीपिका सिंह तृतीय रहीं। ऊंची कूद में महिमा मौर्या, 100 मीटर बाधा दौड़ में क्षमा यादव, 400 मीटर दौड़ में सरिता, रिले रेस में दीपिका सिंह की टीम ने पहला स्थान अर्जित किया। प्राचार्य डॉ. हरीशचंद्र श्रीवास्तव, क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ. बीडी मिश्रा, चीफ प्रॉक्टर डॉ. यूबी सिंह ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें