फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के सामने शिक्षामित्र नहीं सुना सकीं पहाड़ा

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बच्चों की कॉपी चेक करती एसडीएम। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा शुक्रवार को परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण करने निकलीं। उन्होंने शिक्षामित्र को 8 का पहाड़ा सुनाने को कहा लेकिन शिक्षामित्र पहाड़ा नहीं सुना सकीं। इस पर एसडीएम ने उन्हें फटकार लगाई। प्रधानाध्यापक को पठन-पाठन में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मटका का निरीक्षण किया। रसोई को भी देखा और राशन व मसाले आदि की गुणवत्ता परखी। रसोइयों से मध्याह्न भोजन के बारे में पूछताछ की। कक्षाओं में जाकर एसडीएम ने बच्चों की पुस्तकें और कॉपियां चेक कीं। इसके बाद शिक्षामित्र रीता से आठ का पहाड़ा सुनाने को कहा, लेकिन वह पहाड़ा नहीं सुना सकीं।
एसडीएम ने इस पर प्रधानाध्यापक विवेक फटकार लगाई। उन्होंने पठन-पाठन में सुधार लाने को कहा। एसडीएम ने बच्चों को समझाया कि मन लगाकर पढ़ें। स्कूल में पढ़ाई के साथ ही घर में भी अध्ययन करें। उन्होंने अध्यापकों को चेतावनी दी कि एक महीने बाद वह फिर विद्यालय आएंगी, इसलिए तब तक बच्चों को अभ्यास करा दिया जाए। अगली बार कोई कमी मिली तो कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जा रही ट्रेनिंग
सलोन (रायबरेली)। आंगनबाड़ी केंद्रों की प्री-प्राइमरी कक्षाओं के गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए ब्लॉक संस्थान केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीसरे दिन शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रजापति ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रदेश सरकार काफी प्रयास कर रही है।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर दिखाई जा रही है, ताकि बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत हो सके। अतुल कुमार पांडेय, सीता त्रिपाठी, कमलेश पांडेय, शशिबाला ने 3 से 6 वर्ष के बच्चों में विकास के स्तर और खेल के माध्यम से शिक्षा देने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मोहम्मद इस्माइल खान, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें