फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मंडल ऑफ अमेरिका ने सुधा सिंह को किया सम्मानित, बोलीं-मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाना ही लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश मंडल ऑफ अमेरिका (उपमा) की ओर से रविवार को ओलंपियन सुधा सिंह का ऑनलाइन स्वागत समारोह आयोजित किया गया। केंद्र सरकार की ओर से सुधा सिंह को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किए जाने की घोषणा पर यह समारोह हुआ।
विज्ञापन

सुधा ने कहा कि जुलाई में जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाना ही उनका अगला लक्ष्य है। स्पोर्ट्स एकेडमी खोलकर गांव के सामान्य खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देकर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
समारोह में प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित और अमेरिका में हिंदी का प्रचार-प्रसार करने वाली प्रोफेसर नीलू गुप्ता का भी स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सुधा सिंह ने अपनी उपलब्धियों से प्रदेश और देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। वह उत्तर प्रदेेेश के युवाओं की रोल मॉडल हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री देने की घोषणा कर प्रदेश को गर्व करनेे का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने प्रो. नीलू गुप्ता की हिंदी सेवाओं की सराहना की।
विज्ञापन

अमेरिका में भारत के काउंसल जनरल टीवी नागेंद्र प्रसाद ने दोनों विभूतियों का स्वागत किया। उपमा की बोर्ड मेंबर मंजू मिश्रा ने सुधा सिंह से बातचीत की। उपमा की अध्यक्ष ज्योति कौशल ने स्वागत, अर्चना पांडेय ने संचालन किया। कार्यक्रम में जसलीन अनेजा, गुरप्रीत सिंह, रुचिका रस्तोगी ने सहयोग दिया। समारोह में सुधा सिंह के पिता हरि नारायण सिंह, भाई प्रवेश सिंह, कोच सुरेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार शुक्ला ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें