फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पर लगेगी लगाम, 39 डॉक्टरों की भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में प्रभावित हुई 14 एनसीडी क्लीनिकों का संचालन कराने के लिए के लिए शासन की मंशा पर डॉक्टरों के 39 पदों को भरने के लिए 15 फरवरी को सीएमओ कार्यालय में वॉक इन इंटरव्यू होगा। सीएमओ कार्यालय के एएनएमटीसी में सुबह नौ बजे से साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना के कारण एनएचएम की कई सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। एनसीडी क्लीनिकों का संचालन भी प्रभावित हो गया। शासन की मंशा पर मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लालगंज, बछरावां व ऊंचाहार में एक-एक महिला चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी ऊंचाहार में स्त्री रोग विशेषज्ञ केे अलावा महिला अस्पताल में निश्चेतक, रेडियोलॉजिस्ट व बाल रोग विशेषज्ञ के पद के लिए वॉक इन इंटरव्यू होगा।
गंभीर बीमारियों की जांच के लिए संचालित एनसीडी क्लीनिकों के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवानंदपुर में एमबीबीएस चिकित्सक, सीएमओ कार्यालय के लिए एपिडेमोलॉजिस्ट, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, जिला अस्पताल में फिजीशियन के पदों पर भर्ती होगी। डॉक्टरों के सभी पद संविदा के रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें