रायबरेली। रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) की ओर से आयोजित अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी जिला क्रिकेट लीग में सातवें दिन बुधवार को दो मैच खेले गए, जिनमें आरडीसीए व्हाइट और आरडीसीए ब्लू टीम ने जीत दर्ज की।
पहला मैच एफजीआईईटी ग्राउंड पर आरडीसीए रेड व आरडीसीए व्हाइट के बीच हुआ, जिसमें व्हाइट ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 244 रन का स्कोर खड़ा किया।
सौरभ निर्मल ने 43 रन एवं प्रियांशु वर्मा ने 41 रन का योगदान दिया। नितिन मिश्रा व अभिजीत दुबे ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी रेड टीम महज 26 ओवरों में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आयुष यादव ने चार विकेट हासिल किए। व्हाइट टीम ने रेड टीम को 109 रन से पराजित किया।
दूसरा मैच मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आरडीसीए यलो एवं आरडीसीए ब्लू के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू टीम ने निर्धारित ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए।
अमन पांडेय के 100 रन एवं राज सिंह ने 74 रन का योगदान दिया। अनुभव पटेल ने तीन, अस्मित सिंह ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी यलो टीम महज 24 ओवरों में 136 रन बनाकर सिमट गई। आर्यवर्धन सिंह ने 54 रन बनाए। अंकुर शुक्ला नेे चार विकेट झटके। ब्लू टीम ने यलो टीम को 72 रनों से शिकस्त दी।