फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग लगी, मदद को शोर मचाता रहा युवक पर जिंदा जल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे दुर्जन मजरे सुल्तानपुरखेड़ा गांव में मंगलवार को झोपड़ी में आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। गांव निवासी अमरेश उर्फ मन्ना (27) मानसिक बीमार था।
विज्ञापन

पांच साल से उसका इलाज चल रहा था। अमरेश गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था। सुबह झोपड़ी में अलाव ताप रहा था, इसी दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी जलने लगी।
विज्ञापन

इससे अमरेश भी चपेट में आ गया। शोर सुनकर लोग पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानेदार संतोष कुमारी का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें