फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्वास्तिक, शिवेंद्र, शिव, प्रखर और विवेक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। रफी अहमद किदवई पार्क में बछरावां बैडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रथम स्व. चंद्रिका प्रसाद गुरुजी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया।
विज्ञापन

पहला मैच अभिषेक और विवेक के बीच खेला गया, जिसमें विवेक ने 21-5 और 21-16 से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में प्रखर ने 21-9 और 21-4 से शिवांश मिश्रा को पराजित किया। तीसरा मैच सुशांत एवं शिवेंद्र के बीच हुआ।
शिवेंद्र ने 21-13 और 21-9 से मैच जीत लिया। चौथे मैच में शिव ने 21-2 एवं 21-9 से आदर्श को शिकस्त दी। पांचवां मैच स्वास्तिक और विवेक के बीच खेला गया, जिसमें स्वास्तिक ने 21-14 एवं 21-18 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर ताइक्वांडो में जीते 10 स्वर्ण पदक
बछरावां (रायबरेली)। कुंडा के श्रीकृष्णा हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को आयोजित यूथ गेम्स एसोसिएशन की स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बछरावां के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। मार्शल आर्ट पावर क्लब ऑफ स्पोर्ट के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक जीते हैं। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए कार्तिकेय राज और दिदेव मिश्रा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने भाग लिया। आर्यन यादव, कार्तिकेय कुमार, दिदेव मिश्रा, शुभम, अजय, फरहान, आदिल खान, अंश, अभिषेक वर्मा, जैद खान ने स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें