फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 100 मीटर दौड़ में प्रशांत और प्रज्ञा सबेस तेज दौड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना परिसर स्थित चिन्मय विद्यालय में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

बालकों की 100 मीटर दौड़ में प्रशांत सिंह प्रथम, कृतांश त्रिपाठी द्वितीय, जयंत त्रिपाठी तृतीय व बालिकाओं में प्रज्ञा सिंह प्रथम, साक्षी यादव द्वितीय, श्रेया सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मो. अहमद प्रथम, सूर्यांश द्वितीय, बालिका वर्ग में यशिका यादव प्रथम, रिद्धिमा सिंह द्वितीय, अंतिका सिंह तृतीय रही। लंबी कूद के बालक वर्ग से प्रशांत मिश्रा ने पहला, वैभव अग्रहरि ने दूसरा, सूर्यांश ने तीसरा, बालिका वर्ग में श्रेया सिंह ने पहला, प्रज्ञा सिंह ने दूसरा, सृष्टि जायसवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालकों की शॉट पुट में अंश पटवा को पहला, विक्रम मिश्र को दूसरा, अरमान पाल को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ परियोजना के कार्यकारी निदेशक अभय कुमार समैयार ने किया। प्रभारी प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीसरे दिन शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं के बाद शाम को समापन समारोह में पुरस्कार बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

बैडमिंटन में शुभि, श्रुति, शिवांश जीते
बछरावां (रायबरेली)। कस्बे के रफी अहमद किदवई पार्क में शुक्रवार को बछरावां बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रथम स्व. चंद्रिका प्रसाद गुरुजी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।
पहला मैच लक्ष्मी शर्मा व शुभि शुक्ला के बीच खेला गया, जिसमें शुभि ने 21-2 से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में शिवांश ने अभिषेक को 21-11 से पराजित किया। तीसरा मैच श्रुति सिंह व अंजुम के बीच हुआ, जिसमें श्रुति ने 21-7 से जीत दर्ज की। रेफरी की भूमिका महेंद्र त्रिवेदी और मो. अयाज ने निभाई। इससे पहले बीडीओ एसबी सिंह ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर मनोज मिश्रा, शिवम मिश्रा, अरविंद बाजपेयी, डिंपल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें