फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी के रोमांचक मैचों में भिड़ी नए-पुराने बैच की टीमें

विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को अमेठी जिले के फुरसतगंज स्थित एफडीडीआई में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रति? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह के दौरान तीसरे दिन कबड्डी और कैरम प्रतियोगिता कराई गई। इन मुकाबलों में वर्ष 2018 एवं 2019 दोनों बैच के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मैच हुए। प्रतियोगिताओं को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन

यहां आयोजित सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह के अंतर्गत रोजाना किसी न किसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक एवं खेलकूद समिति के अध्यक्ष प्रशांत सक्सेना ने बताया कि खेल सप्ताह के तीसरे दिन कबड्डी का मुकाबला कराया गया। बालिका वर्ग में 2018 बैच की टीम 2-1 से विजयी रही।
टीम में अनुशिखा, कीर्ति, दीपांजलि, ईशा, शैवी, सुकृति, कीर्ति पाल, हर्षिता, अबाना शामिल रहीं। इसी तरह बालक वर्ग में 2019 बैच की टीम ने बाजी मारी। इस टीम में निखिल, अजीत, प्रियांशु, अवीनेंद्र, विशाल, विराट, संचित बंसल, आलीशान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इसी तरह बालक वर्ग की कैरम प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें बृजेश पांडेय ने सफलता अर्जित की। बता दें कि प्रतियोगिता में पहले दिन बालकों का क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें 2018 बैच विजयी रहा। बालिकाओं की खो-खो में 2019 बैच ने जीत हासिल की।
दूसरे दिन वॉलीबाल और शतरंज के मुकाबले कराए गए, जिनमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिताओं के संचालन में प्रदीप शुक्ला, प्रदीप जोहन, विष्णु सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।
सेंटर प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के मुताबिक प्रतियोगिताओं का सिलसिला 18 अक्तूबर तक चलेगा। सप्ताह का समापन समारोह शुक्रवार को शाम 4 बजे होगा, जिसमें सभी प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें