फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दहेज की खातिर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

यही नहीं मर्डर करने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। घटना की सूचना पर सीओ महराजगंज विनीत सिंह ने पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया है।
बछरावां के बल्दी खेड़ा मजरे सेहंगो खानपुर गांव निवासी राममिलन के बेटे संदीप की शादी चार माह पहले बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के रामपुर पांडेय गांव निवासी शिवबालक की लड़की मानसी (22) के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शिव बालक ने गुरुवार को थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसने अपनी क्षमता के अनुसार लेनदेन कर मानसी की शादी की थी, लेकिन ससुराल पक्ष शादी के बाद से लगातार दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहा था। ससुराल पक्ष दहेज में बाइक की मांग कर रहा था।
बाइक न देने के चलते रात में ससुरालीजनों ने उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के अंदर धन्नी के सहारे लटका दिया। सुबह इस मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया।
सीओ ने बताया कि पति संदीप, ससुर राममिलन, सास फुलमासा, देवर सुशील कुमार ने मानसी का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर में छत की धन्नी से लटका दिया। पिता की तहरीर पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें